ग्लोबल स्टार Priyanka Chopra ने शुरू की अपनी नई हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग, पहली झलक से बढ़ाई फैन्स की एक्साइटमेंट

हॉलीवुड न्यूज डेस्क – प्रियंका चोपड़ा को फिल्मी दुनिया में आए हुए एक दशक से भी ज्यादा हो गया है। ‘बर्फी’, ‘डॉन’, ‘मैरी कॉम’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्में करने के बाद प्रियंका आज हॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने 2017 में आई फिल्म ‘बेवॉच’ से हॉलीवुड में डेब्यू किया था। तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार बड़ी फिल्मों और सीरीज में धमाल मचा रही हैं। पिछले साल वह रुसो ब्रदर्स की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ और ‘लव अगेन’ में नजर आई थीं।

.
प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड की और भी फिल्मों की तैयारी शुरू कर दी है। कुछ समय पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की शूटिंग पूरी की है। ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के बाद एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ की तैयारी में जुट गई हैं। एक्ट्रेस ने भगवान के नाम पर अपने नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘द ब्लफ’ के रीडिंग सेशन की झलक दिखाई है। फोटो के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ‘शुरू हो गया है।’ एक्ट्रेस ने भगवान के नाम पर अपनी नई फिल्म की शुरुआत की है, जो फिल्म की स्क्रिप्ट पर ओम के चिन्ह से साफ जाहिर होता है।

.
प्रियंका की अगली फिल्म की शूटिंग यहीं होगी
‘द ब्लफ’ की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने जा रही है। प्रियंका चोपड़ा कुछ समय पहले अपनी बेटी के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई थीं। इस फिल्म में वह कार्ल अर्बन के साथ धमाल मचाएंगी। ‘द ब्लफ’ का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स कर रहे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

.
इन फिल्मों और सीरीज में छाएंगी प्रियंक

जॉन सीना के साथ ‘द ब्लफ’ और ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के अलावा प्रियंका चोपड़ा के पास हिट वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का दूसरा सीजन भी है। चर्चा है कि वह फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ से बॉलीवुड में वापसी करेंगी। उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी।