प्रियंका चोपड़ा की मेकअप आर्टिस्ट बनीं बेटी मालती मैरी, डॉटर्स डे पर एक्ट्रेस ने शेयर की क्यूट तस्वीर

Malti Marie Doing Priyanka Chopra Makeup: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक फोटो पोस्ट की है। इस तस्वीर में बेटी मालती (Malti Marie) मां प्रियंका का मेकअप करती नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा की मेकअप आर्टिस्ट बनीं बेटी मालती मैरी,  डॉटर्स डे पर एक्ट्रेस ने शेयर की क्यूट तस्वीर

Priyanka Chopra Shares Cute Photo Of Malti Marie On Daughters Day: बॉलीवुड के देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हॉलीवुड में भी अपना दमखम दिखा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मदरहुड जमकर एंजॉय कर रही हैं। प्रियंका अपनी बेटी मालती पर खूब प्यार लुटाती हैं। अब हाल ही में डॉटर्स डे के दिन प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में मालती प्रियंका का मेकअप करती नजर आ रही हैं। फोटो में मां-बेटी की यह जोड़ी काफी क्यूट लग रही है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हर दिन बेटी मालती के फोटोज शेयर करती हैं, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं।

मां प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का मेकअप करती नजर आईं मालती मैरी

इस तस्वीर में एक तरफ जहां हेयर स्टाइलिस्ट प्रियंका (Priyanka Chopra) के बाल बना रहा है तो वहीं दूसरी ओर बेटी मालती अपनी मां का मेकअप कर रही हैं। फोटो में मालती मेकअप ब्रश पकड़े नजर आ रही हैं। तो वहीं प्रियंका भी बेटी के साथ काफी खुश लग रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीरो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘नेशनल डॉटर्स डे, अपनी बेटी को पोस्ट करो।’ फोटो में मालती ने मां-बेटी की यह जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आ रही है और लोग मालती की कयूटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।