Dil Dhadakne Do: रणवीर-प्रियंका की ‘दिल धड़कने दो’ को नौ साल पूरे, पारिवारिक जटिलताओं पर आधारित है फिल्म

2015 में आई फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ को आज नौ वर्ष पूरे हो गए हैं। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी ये फिल्म आज ही के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में मेहरा परिवार की कहानी दिखाई गई।

9 Years Of Dil Dhadakne Do Ranveer Singh Anil Kapoor Priyanka Chopra Anushka Sharma Directed By Zoya Akhtarदिल धड़कने दो – फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह की 2015 में आई फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इस पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा के गाने दर्शकों को आज भी पसंद हैं। ‘दिल धड़कने दो’ आज ही के दिन 5 जून 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए आज नौ वर्ष पूरे हो गए हैं। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी ये फिल्म परिवार में रिश्ते की गहराई, भावनाओं के रोलरकोस्टर और हास्य से भरपूर है।

लोगों को आज भी पसंद ‘गल्लां गूड़ियां’ गाना‘दिल धड़कने दो’ आज भी लोगों को काफी पसंद है। इस फिल्म का गाना ‘गल्लां गूड़ियां’ लोगों को बेहद पसंद है। इस गाने में सभी सितारे झूमकर थिरकते हुए नजर आए हैं। ये गाना अब भी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है। प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, विक्रांत मैस्सी, राहुल बोस, अनिल कपूर, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर और शेफाली शाह जैसे कई सितारों से सजी इस फिल्म में मेहरा परिवार की कहानी दिखाई गई।

भाई-बहन के किरदार में नजर आए रणवीर-प्रियंकापरिवार के सभी सदस्य अपने माता-पिता की 30वीं शादी की सालगिरह मनाने के लिए 10 दिनों के लिए क्रूज पर जाते हैं। इस दौरान परिवार में चल रहे पुराने आपसी घावों को ठीक करते हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह ने भाई-बहन का किरदार निभाया था। वहीं, अनुष्का शर्मा इसमें रणवीर की प्रमिका की भूमिका में दिखाई दी थीं। ‘दिल धड़कने दो’ में एक कुत्ता (प्लूटो मेहरा) भी है, जिसके लिए आमिर खान ने अपनी आवाज दी थी।

फिल्म ने इतने करोड़ का किया था कलेक्शनअनिल कपूर ने इस फिल्म में रणवीर और प्रियंका के पिता की भूमिका निभाई थी। वहीं, शेफाली शाह मां के रोल में नजर आई थीं। दर्शकों को मेहरा परिवार की कहानी काफी पसंद आई थी। फिल्म पारिवारिक रिश्तों की जटिलताओं पर आधारित है। करीब 55 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 76.81 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।